Explainer: पोप का चुनाव कैसे होता है? जब काला धुआं सफेद में बदल जाए तब...

2025-02-26     HaiPress

वैटिकन सिटी:

पोप फ्रांसिस की तबीयत खराब चल रही है. फेफड़ों के जटिल संक्रमण और किडनी रोग के कारण वो अभी अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसे में उनके गिरते स्वास्थ्य के कारण उनके संभावित उत्तराधिकारी के चुनाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. अगला पोप कैसे चुना जाता है,इसको समझने के लिए हमें यह जानना होगा कि आखिर पोप होते कौन हैं और कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स क्या होता है? साथ ही हम इस एक्सप्लेनर में पोप फ्रांसिस के बारे में भी जानेंगे.

पोप होते कौन हैं?

पोप ग्रीक शब्द पप्पास से निकला है,जिसका अर्थ है 'फादर/पिता'. सीधे शब्दों में कहें तो पोप दुनिया भर में कैथोलिक चर्च के नेता होते हैं. इसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के अनुसार चर्च के प्रमुख के रूप में काम करने वाले पहले पोप सेंट पीटर थे.

पोप फ्रांसिस कौन हैं?

पोप फ्रांसिस अमेरिकी महाद्वीप से आने वाले पहले पोप हैं. पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ. जन्म के समय उन्हें नाम मिला- जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो. वह इटली से आए अप्रवासियों के घर जन्में थे. जब वे पोप बने,तो उन्होंने इटली के शहर असीसी के सेंट फ्रांसिस से प्रेरित होकर फ्रांसिस नाम चुना,जो अपनी व