गणतंत्र दिवस परेड 2025: दिल्ली के ऊपर वायुसेना के जांबाजों का धड़कनें थाम देने वाला शौर्य देखिए

2025-01-26     IDOPRESS

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने दिखाई अपनी ताकत

नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया ने कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना का शौर्य देखा. क्या राफेल क्या ब्रह्मोस और क्या ही सुखोई,भारतीय सेना की इस ताकत देखने के बाद दुश्मन देशों के साथ-साथ अब दुनिया के दूसरे देश भी हैरान जरूर रह गए होंगे. कर्तव्य पथ पर जिस समय भारतीय सेना अपने शौर्य का परिचय दे रही थी उस दौरान वहां मुख्य अतिथि के साथ-साथ राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी भी मौजूद थे. गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सी17 ग्लोब मास्टर और सुखोई विमान की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी.

कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु सेना का Flypast

इस नजारे ने परेड स्थल पर बैठे गणमान्य हस्तियों के साथ-साथ दर्शक दिर्घा में बैठे लोग हैरान रह गए. इन विमानों को हवा में करतब देखते ऐसा लग रहा था कि मानों हम दुनिया को बता रहे हैं को आज का भारत काफी आगे बढ़ चुका है. हम आज ऐसी महाशक्ति बन चुके हैं जिसे कोई भी चाहकर अनदेखा नहीं कर सकता है.

कर्तव्य पथ पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत हो गयी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराने के बाद हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी. अब परेड की शुरुआत हो गयी है. सेना के जवान अब करतब दिखाएंगे. कर्तव्य पथ से भारत दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगा.

दिल्ली में रफी मार्ग के ऊपर से गुजरते Sukhoi 30 MKI फाइटर प्लेन

डिस्क्लेमर: यह लेख अन्य मीडिया से पुन: पेश किया गया है। रिप्रिंट करने का उद्देश्य अधिक जानकारी देना है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह वेबसाइट अपने विचारों से सहमत है और इसकी प्रामाणिकता के लिए जिम्मेदार है, और कोई कानूनी जिम्मेदारी वहन नहीं करती है। इस साइट पर सभी संसाधन इंटरनेट पर एकत्र किए गए हैं। साझा करने का उद्देश्य केवल सभी के सीखने और संदर्भ के लिए है। यदि कॉपीराइट या बौद्धिक संपदा उल्लंघन है, तो कृपया हमें एक संदेश छोड़ दें।