01-26
24 अकबर रोड नहीं 9-A कोटला रोड... बदल गया कांग्रेस का पता, यहां देखें नई बिल्डिंग की झलक
2025-01-15 HaiPress
नई दिल्ली:
कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया है.पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड' था. अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग' पर बनाया गया है. सोनिया गांधी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे.
पहले किया गया ध्वजारोहण
इससे पहले,कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया और नेताओं ने राष्ट्रीय गीत,राष्ट्र गान तथा ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..' गाया. पार्टी के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे.प्रियंका गांधी,केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल,महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा,कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य,स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य,कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी,पार्टी के कई पदाधिकारी,केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख,विभिन्न राज्यों के पार्टी के विधायक दल के नेता,सांसद,कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.इंदिरा भवन
लोकतंत्र,राष्ट्रवाद,धर्म निरपेक्षता,समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय।
कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को खुद में संजोए,यहां की दीवारें सत्य,अहिंसा,त्याग,संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं।… pic.twitter.com/sxV9RJW2Ez
— Congress (@INCIndia) January 15,2025